सानिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी अनास्तासिया पाल्यूचेनकोवा को 7-6 (3), 3-6, 6-2 से पराजित किया।
पहले दौर में ब्रिटेन की एनी कियोथावोंग को हराने वाली सानिया फरवरी के बाद किसी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंची हैं। फरवरी में सानिया पाट्टाया ओपन के फाइनल में पहुंची थीं।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत 16वीं वरीयता प्राप्त हंगरी की खिलाड़ी मेलिंडा जिंक से होगी। जिंद ने तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कनाडा की एलेक्सैंड्रा वोजनाइक को कड़े संघर्ष के बाद 6-7 (7), 7-5, 7-5 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।