श्रीलंका द्वारा रखे गए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई पाकिस्तानी टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर महज 131 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान यूनुस खान ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और उन्होंने पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुथैया मुरलीधरन ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आउट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।