For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 में शानदार आगाज (लीड-1)

By Staff

नॉटिंघम, 12 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की है। उसने गुरुवार को खेले गए एक मैच में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से मात दे दी।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 112 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसे उसने 10 गेंद शेष रहते ही तीन विकेट गवांकर हासिल कर लिया। जैक्स कालिस ने सर्वाधिक 57 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी 49 गेंदों की इस पारी में पांच चौके और एक बेहतरीन छक्का शामिल था।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। अभी मेजबान टीम के खाते में कुल चार रन जुड़े थे कि शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा आउट हो गए।

इसके बाद इंग्लैंड के विकेटों के गिरने का सिलसिला थम न सका। चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले केविन पीटरसन भी महज 19 रन बना सके। ल्यूक राइट ने भी अंग्रेज प्रशंसकों को निराश किया। उन्होंने एक रन बनाकर पेवेलियन की राह पकड़ ली। पूरी टीम 19.5 ओवरों में महज 111 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई। इंग्लैंड की ओर से ओवेस शाह ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वायने पार्नेल ने 14 रन देकर तीन विकेट और कालिस ने 20 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। कालिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+