टॉस जीतने के बाद धौनी ने कहा, "हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे ताकि वेस्टइंडीज पर दबाव बना सके।"
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने कहा कि यदि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। उम्मीद है कि हम उन्हें कम से कम रनों पर रोक सकें।
सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।