पूल-डी से न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स की टीमें अगले चरण में पहुंचने में सफल रहीं। शुक्रवार को दोनो टीमों के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।
नीदरलैंड्स की टीम 10 अंकों के साथ पूल-डी की तालिका में सबसे ऊपर रही जबकि न्यूजीलैंड ने आठ अंक जुटाए। भारत सात अंकों के सात तीसरे स्थान पर रहा।
भारत के लिए कप्तान दिवाकर राम ने 50वें, मोहम्मद आमिर ने 25वे, प्रमोद कुमार ने 29वें और विक्टो सिंह ने 70वें मिनट में गोल किया जबकि पोलैंड की ओर से क्रिस्टियन माकोवस्की ने 41वें और पी. कोजलोवस्की ने 44वें मिनट में गोल दागा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।