भारत के सलामी बल्लेबाज और युवराज सिंह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा पांच रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। वे एडवर्ड्स की गेंद पर सिमंस को कैच दे बैठे। सुरेश रैना भी टिक नहीं सके और पांच रन बनाकर एडवर्ड्स की की गेंद पर विकेटकीपर रामदीन के हाथों लपके गए।
गौतम गंभीर जमने की कोशिश कर ही रहे थे कि ब्रावो की गेंद पर सिमंस को कैच दे बैठे। उन्होंने 14 रन बनाए।
सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम का ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण के सुपर-8 दौर मेंयह पहला मुकाबला है।
इस तरह भारत को वेस्टइंडीज के अलावा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी एक-एक मैच खेलना होगा। इंग्लैंड के साथ होने वाला उसका मुकाबला 14 जून को लंदन में खेला जाना है जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ उसकी भिड़ंत 16 जून को नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में होनी है।
सुपर-8 दौर में टीमों को उन अंकों का फायदा नहीं मिल सकेगा, जो उन्होंने ग्रुप स्तर पर हासिल किए थे। जाहिर तौर पर इस दौर में टीमों को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। सुपर-8 दौर के दोनों ग्रुपों की दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिनके बीच 18 और 19 जून को भिड़ंत होगी। खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स स्टेडियम में 21 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।