दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को मैच के 16वें ओवर में गेंद फेंकते समय ब्रॉड ने अपना बायां हाथ एक्ट्रा कवर पर खड़े फील्डर की ओर घुमाया था।
इंग्लैंड के कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा कि ब्रॉड ने खेल भावना को ठेस नहीं पहुंचाई। हालांकि मैच के अधिकारियों एलन हर्स्ट, स्टीव डेविस और ऐलन हिल ने इसे 'अनुचित कदम' करार दिया।
क्रिकेट के नियम 42.4 के मुताबिक किसी भी बल्लेबाज की एकाग्रता भंग करने के लिए जानबूझकर कोशिश करना अनुचित है। हालांकि अंपायरों और मैच रैफरी ने ब्रॉड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।