दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कालिस 31 गेंदों में 45, हर्शल गिब्स 35 गेंदों में 55 और डी विलियर्स 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्मिथ ने 18 गेंदों में छह चौके की मदद से 31 और मोर्केल ने आठ गेंदों में 10 रन बनाए।
उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।