ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को मिला 184 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

By Staff

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स (55) और जैक्स कालिस (45) ने शानदार बल्लेबाजी की। ग्रीम स्मिथ ने तेजी से 31 रन बनाए और उनका योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कालिस 31 गेंदों में 45, हर्शल गिब्स 35 गेंदों में 55 और डी विलियर्स 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्मिथ ने 18 गेंदों में छह चौके की मदद से 31 और मोर्केल ने आठ गेंदों में 10 रन बनाए। डुमिनी शून्य और मर्वे एक रन बनाकर आउट हुए। बाउचर 17 और बोथा चार रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाज टेलर सबसे सफल रहे और उन्हें तीन विकेट मिला। एडवर्ड्स, बेन, पोलार्ड और सिमंस को एक-एक विकेट मिला।

उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, June 13, 2009, 7:29 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+