लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में शुक्रवार को भारत को सुपर-8 मुकाबले के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने उसे सात विकेट से मात दे दी।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 18.4 ओवरों में ही तीन विकेट गवांकर हासिल कर लिया। ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक 66 रनों की नाबाद पारी खेली।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन ही बना सका। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से ब्रावो ने चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*