ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज ने 10 ओवर 82 रन बनाए (लीड-6)
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सिमंस 49 और चंद्रपाल चार बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान क्रिस गेल पांच और फ्लेचर शून्य पर आउट हो गए। दोनों ही विकेट पर्नेल ने लिए। इसके बाद ब्रावो 19 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स (55) और जैक्स कालिस (45) ने शानदार बल्लेबाजी की। ग्रीम स्मिथ ने तेजी से 31 रन बनाए और उनका योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कालिस 31 गेंदों में 45, हर्शल गिब्स 35 गेंदों में 55 और डी विलियर्स 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्मिथ ने 18 गेंदों में छह चौके की मदद से 31 और मोर्केल ने आठ गेंदों में 10 रन बनाए। डुमिनी शून्य और मर्वे एक रन बनाकर आउट हुए। बाउचर 17 और बोथा चार रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाज टेलर सबसे सफल रहे और उन्हें तीन विकेट मिला। एडवर्ड्स, बेन, पोलार्ड और सिमंस को एक-एक विकेट मिला।
उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications