ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 20 रनों हराया (लीड-8)
दक्षिण अफ्रीका के 183 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। वेस्टइंडीज 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज की ओर से सिमंस को छोड़ एक भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। सिमंस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। लेकिन उनकी बेशकीमती पारी भी वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सकी।
कप्तान क्रिस गेल पांच और फ्लेचर शून्य पर आउट हो गए। दोनों ही विकेट पर्नेल ने लिए। इसके बाद ब्रावो 19 रन बनाकर आउट हुए। चंद्रपाल (8) डुमिनी की गेंद पर उन्हीं के द्वारा लपके गए। सरवन आठ रन बनाकर स्टेन की गेंद पर आउट हुए। पोलार्ड 6, टेलर शून्य, रामदीन आठ रन बनाकर आउट हो गए। बेन 13 और एडवर्ड्स दो रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज पर्नेल सबसे घातक साबित हुए और उन्होंने चार विकेट झटक कर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अन्य गेंदबाजों में मर्वे और स्टेन ने दो-दो और डुमिनी ने एक विकेट हासिल किए।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स (55) और जैक्स कालिस (45) ने शानदार बल्लेबाजी की। ग्रीम स्मिथ ने तेजी से 31 रन बनाए और उनका योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कालिस 31 गेंदों में 45, हर्शल गिब्स 35 गेंदों में 55 और डी विलियर्स 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्मिथ ने 18 गेंदों में छह चौके की मदद से 31 और मोर्केल ने आठ गेंदों में 10 रन बनाए। डुमिनी शून्य और मर्वे एक रन बनाकर आउट हुए। बाउचर 17 और बोथा चार रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाज टेलर सबसे सफल रहे और उन्हें तीन विकेट मिला। एडवर्ड्स, बेन, पोलार्ड और सिमंस को एक-एक विकेट मिला।
उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications