इससे पहले वर्ष 1994 में तेहरान में एशियाई चैंपियनशिप मुकाबले में राजकुमार सांगवान ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
शनिवार को हुए मुकाबले में सुरंजय ने चीन के ली चाओ को 9-8 से हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया।
भारत ने इस स्पर्धा में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। जितेन्द्र कुमार (54 किलो), विजेंद्र सिंह (75 किलो) दिनेश कुमार (81 किलो)और परमजीत समोता (प्लस 91 किलो) ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम चीन और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।