न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रेडमंड 15 और ब्रेंडन मैक्लम 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। गुपटिल आठ और ओरम पांच, मैक्ग्लासन आठ, स्टाइरिस 22, मैक्लम सात रन बनाकर आउट हुए। फ्रैंकलिन पांच और विटोरी शून्य पर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज उमर गुल ने तीन, रज्जाक ने दो एवं आमिर और आफरीदी ने एक-एक विकेट हासिल किए।
उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।