न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत न केवल खराब रही बल्कि एक भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। रेडमंड (15), ब्रेंडन मैक्लम (12) और स्टाइरिस (22) को छोड़ एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.3 ओवर में 99 रन पर आल आउट हो गई।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रेडमंड 15 और ब्रेंडन मैक्लम 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। गुपटिल आठ और ओरम पांच, मैक्ग्लासन आठ, स्टाइरिस 22, मैक्लम सात, फ्रैंकलिन सात, मिल्स शून्य, विटोरी आठ रन पर आउट हुए। बटलर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंेने पांच विकेट हासिल किए। रज्जाक को दो एवं आमिर और आफरीदी को एक-एक विकेट मिले।
उल्लेखनीय है कि सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।