पीटरसन का एशेज में खेलना तय नहीं
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक पीटरसन ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इन दिनों 'स्पाइनल इंजेक्शन' के सहारे मैदान में उतर रहे हैं हालांकि उन्हें आशंका है कि वह इंजेक्शन के दम पर पांच दिनों तक नहीं खेल सकेंगे।
पीटरसन ने कहा, "फिट रहने के लिए मैं बेहतरीन चिकित्सकीय परामर्श और सबसे उपयोगी दवाओं का प्रयोग कर रहा हूं लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि टखने की चोट कभी भी बेकाबू हो सकती है। अगर यह चोट टेस्ट मैच से ठीक पहले बेकाबू होती है तो मैं मैदान में नहीं उतर सकूंगा।"
पीटरसन ने कहा कि वह अपने देश के क्रिकेट प्रशंसकों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह आस्ट्रेलिया से भिड़ने की खातिर खुद को फिट रखने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं।
बकौल पीटरसन, "मैं जानता हूं कि मेरे देश के लोग मुझसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। मैं यह भी समझ सकता हूं कि एशेज में मेरा खेलना कितना जरूरी है और यही कारण है कि मैं उन्हें यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एशेज के लिए खुद को फिट रखने के लिए मैं हरसंभव उपाय कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications