Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीयूष चावला ने ससेक्स के लिए ठोका शानदार शतक

चावला को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज यासिर अराफात के स्थान पर अस्थाई तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अराफात चोटिल होने के कारण ट्वेंटी-20 विश्व कप के बीच में ही स्वदेश लौट चुके हैं। उनका लगभग एक महीने तक क्रिकेट खेल पाना संभव नहीं है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक पहली बार काउंटी क्रिकेट खेल रहे चावला न्यू रोड मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी की बदौलत ससेक्स ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 620 रन पर घोषित कर दी।

नौवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे चावला ने 95 मिनट की पारी के दौरान सात चौके और छह छक्के लगाए। बाद में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने विक्रम सोलंकी और बेन स्मिथ के विकेट भी झटके। चैंपियनशिप में ससेक्स का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उसने चार मैच खेले हैं लेकिन एक भी में उसकी जीत नहीं हुई है।

चावला ने भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट और 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने लगभग एक साल से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा जैसे स्पिनरों के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+