ट्वेंटी-20 टीम से हो सकती है माइकल क्लार्क की छुट्टी
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ता बेहद गंभीरता से इस बात को लेकर मंथन कर रहे हैं कि क्लार्क को ट्वेंटी-20 टीम में बनाए रखना सही फैसला होगा या नहीं। इसके लिए चयनकर्ता क्लार्क का पिछला रिकाडऱ् भी खंगाल रहे हैं।
क्लार्क ने अभी तक अपने देश के लिए 18 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 17.10 के औसत से कुल 189 रन बनाए हैं। सबसे खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 106 रहा है, जो ट्वेंटी-20 के लिहाज से खराब माना जा सकता है। आस्ट्रेलियाई टीम में आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले मिशेल जानसन का स्ट्राइक रेट 146 है, जो कि क्लार्क से काफी बेहतर है।
इंग्लैंड में जारी ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम की बुरी गत के बाद सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम में कुछ बड़े बदलाव करने का वक्त आ गया है। सदरलैंड के इस बयान का यह मतलब हो सकता है कि क्लार्क जैसे कुछ खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए टीम में जगह न दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications