मैनचेस्टर युनाइटेड पर है 70 करोड़ पाउंड का कर्ज
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक यही कारण है कि ग्लेजर को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्थानांतरण से मिलने वाली राशि को सही मदों पर खर्च करने को लेकर पिछले दिनों सफाई देनी पड़ी।
हाल ही में क्लब ने पुर्तगाली स्ट्राइकर के स्पेन स्थानांतरण के बदले 8 करोड़ पाउंड की बड़ी राशि लेना स्वीकार किया है लेकिन ग्लेजर पर इस रकम को कर्ज उतारने के लिए नहीं बल्कि नए सत्र के लिए खिलाड़ियों की 'खरीद' के लिए खर्च करने का दबाव है।
क्लब के प्रशंसकों के ट्रस्ट ने एक बयान जारी कर ग्लेजर से कहा है कि वह रोनाल्डो के स्थानांतरण से मिलने वाली पूरी रकम नए सत्र के लिए खिलाड़ियों की खरीद की खातिर क्लब के प्रबंधक सर एलेक्स फग्र्यूसन को सौंप दें। ग्लेजर ने अपने बयान में कहा कि वह इस राशि का उपयोग खिलाड़ियों की खरीद के लिए ही करेंगे।
फग्र्यूसन ने नए सत्र के लिए विगान के विंगर एंटोनियो वेलेंसिया, बेयर्न म्यूनिख के विंगर फ्रेंक रिबेरी तथा लियोन के फारवर्ड करीम बेंजेमा को अपने साथ जोड़ने का फैसला कर लिया है। इसके लिए क्लब को कुल 4.2 करोड़ पाउंड खर्च करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications