कानावारो के कंधे के निचले हिस्से में चोट है और इस कारण उनके मिस्र के साथ होने वाले दूसरे मुकाबले में भी खेल पाना संदिग्ध दिख रहा है।
विश्व के सबसे अच्छे डिफेंडरों में एक कानावारो को इटली के लिए सर्वाधिक 126 मैच खेलने वाले पाउलो माल्दीनी का रिकार्ड तोड़ने के लिए तीन मैचों में खेलने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।