इस साल मार्च में लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद उपजे हालात को ध्यान में रखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2010 में खेले जाने वाले अपने सभी मैच विदेशी धरती पर कराने का फैसला किया था। इसी के मद्देनजर पीसीबी को एक मेजबान देश की तलाश थी।
इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कुछ समय पहले कहा था कि काउंटी टीमें पाकिस्तान की इस मुश्किल का हल निकाल सकती हैं क्योंकि उनके पास इसके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं।
लंकाशायर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम कुंबेस ने कहा, "ईसीबी ने इस संबंध में हमारे विचार जानना चाहा। हमने साफ कर दिया कि हम इसके लिए तैयार हैं। हमारे यहां एशियाई लोगों की अच्छी-खासी संख्या है, लिहाजा हम पाकिस्तान के लिए मैच कराकर खुशी महसूस करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।