Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज में पीटरसन और फ्लिंटॉफ की भूमिका अहम : तेंदुलकर

एशेज श्रृंखला 8 जुलाई से कार्डिफ में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के साथ शुरू होगी। मेजबान टीम पर इस श्रृंखला को कब्जाने का दबाव है। पिछली बार आस्ट्रेलिया ने इसे जीता था। इंग्लैंड ने 2005 में इस पर कब्जा किया था।

तेंदुलकर मानते हैं कि इस बार इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगी। तेंदुलकर ने कहा, "मैं जानता हूं कि यह श्रृंखला बेहद रोमांचक होगी। इसका कारण यह है कि पिछली बार जब यह श्रृंखला इंग्लैंड में खेली गई थी, तब मेजबान टीम ने मेहमानों को जोरदार टक्कर दी थी। मैंने उस श्रृंखला का जमकर लुत्फ उठाया था।"

तेंदुलकर से जब यह पूछा गया कि इस श्रृंखला के मद्देनजर इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कौन होगा? इसे लेकर तेंदुलकर का जवाब था, "कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे लेकिन कुल मिलाकर उसे जीत दिलाने का दारोमदार मुख्य रूप से फ्लिंटॉफ और पीटरसन पर होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+