ट्वेंटी-20 विश्व कप : गुस्साए प्रशंसकों ने अशरफुल से इस्तीफा मांगा
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक लगभग दो दर्जन प्रशंसक शनिवार देर रात ढाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए मौजूद थे। सबने चिल्लाकर अशरफुल से कप्तानी छोड़ने की मांग की।
अशरफुल ने पत्रकारों से कहा, "आयरलैंड के खिलाफ हमारा खेल निसंदेह बेहद खराब रहा। मैं जानता हूं कि हमारे खराब खेल के कारण उन्हें काफी निराशा झेलनी पड़ी है। मैं इसके लिए देशवासियों से माफी मांगता हूं।"
अशरफुल ने कहा कि ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम की असमय विदाई के बावजूद वह कप्तानी नहीं छोड़ेंगे। अशरफुल ने दो मैचों में 11 और 14 रन बनाए। बांग्लादेश टीम भारत और आयरलैंड से हारकर ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गया।
उन्होंने कहा, "मुझे कप्तान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बनाया है, लिहाजा यह उसकी मर्जी पर निर्भर करता है कि वह मुझे इस पद पर बनाए रखना चाहता है या नहीं, लेकिन जहां तक व्यक्तिगत पसंद की बात है तो मुझे कप्तानी पसंद है क्योंकि इसके साथ चुनौती जुड़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications