ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका को लगा दूसरा झटका (लीड-2)
श्रीलंका को पहला झटका शून्य के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा था। दिलशान खाता खोले बिना बोएड रैंकिन की गेंद पर नील ओ ब्रायन के हाथों लपके गए। उस समय श्रीलंका का खाता भी नहीं खुल सका था।
कुल योग में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि ट्रेंट जांसटन ने संगकारा (3) को भी विकेट के पीछे ओ ब्रायन के हाथों कैच करा दिया।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए थे। सनत जयसूर्या 15 और माहेला जयवर्धने एक रन बनाकर खेल रहे थे। पांच रन अतिरिक्त के तौर पर बने हैं।
श्रीलंका की टीम ने सुपर-8 दौर के मुकाबलों के लिए तैयार ग्रुप-एफ में एक मैच खेला है। उसने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 83 रनों से हार मिली थी।
इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीकी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज को हराया जबकि इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications