ट्वेंटी-20 विश्व कप : पारी को संवारने में जुटे जयसूर्या और जयवर्धने (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। जयसूर्या 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 और माहेला जयवर्धने 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर खेल रहे थे।। पांच रन अतिरिक्त के तौर पर बने हैं।
श्रीलंकाई टीम ने मात्र 14 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका को दूसरा झटका कप्तान कुमार संगकारा के रूप में दूसरा लगा था। संगकारा को ट्रेंट जांसटन ने विकेट के पीछे नील ओ ब्रायन के हाथों कैच कराया। संगकारा तीन रन बना सके।
श्रीलंका को पहला झटका शून्य के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा था। दिलशान खाता खोले बिना बोएड रैंकिन की गेंद पर नील ओ ब्रायन के हाथों लपके गए। उस समय श्रीलंका का खाता भी नहीं खुल सका था।
श्रीलंका की टीम ने सुपर-8 दौर के मुकाबलों के लिए तैयार ग्रुप-एफ में एक मैच खेला है। उसने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 83 रनों से हार मिली थी।
इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीकी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज को हराया जबकि इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications