ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड को मिला 145 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 78 रन बनाए जबकि सनत जयसूर्या ने 27 रनों का योगदान दिया। जयवर्धने ने अपनी 53 गेंदों की पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का लगाया।
श्रीलंका की टीम ने सुपर-8 दौर के मुकाबलों के लिए तैयार ग्रुप-एफ में एक मैच खेला है। उसने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 83 रनों से हार मिली थी।
इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीकी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज को हराया जबकि इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications