लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में सुपर-8 मुकाबले के एक मैच में शनिवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया।
ओवल क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 13.1 ओवरों में हासिल कर लिया। शाहजेब हसन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.3 ओवरों में महज 99 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने तीन ओवरों में छह रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*