ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड को पहला झटका (लीड-1)
इंग्लैंड के बल्लेबाज रवि बोपारा 7 और पीटरसन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। ल्यूक राइट (1) दूसरे ही ओवर में आरपी सिंह की गेंद पर यूसुफ पठान को कैच दे बैठे।
भारतीय टीम ने सुपर-8 दौर के मुकाबलों के लिए तैयार ग्रुप-ई में एक मैच खेला है। जिसमें वेस्टइंडीज के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा है। इस मैच को जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखना चाहेगी वहीं इस मैच को हारने पर वह प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी।
ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीकी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज को हराया जबकि इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था।
उधर ग्रुप एफ से श्रीलंकाई टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसने रविवार को आयरलैंड को पराजित कर सेमिफाइनल के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications