लेकर्स की टीम ने खिताबी मुकाबले में ओर्लाडो मैजिक टीम को 99-86 से पराजित किया। लेकर्स के लिए स्टार खिलाड़ी कोबे ब्राएंट ने सर्वाधिक 30 अंक जुटाए जबकि लामार ओडोम ने अपनी टीम के लिए 17 अंकों का योगदान दिया।
लेकर्स की टीम पिछले साल छह दौर वाले एनबीए खिताबी मुकाबले में बोस्टन सेल्टिक्स के हाथों हार गई थी लेकिन इस साल वेस्टर्न कांफ्रेंस खिताब जीतने वाली इस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर इस खिताब को अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।