दो साल पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम और धौनी को मिली शानदार उपलब्धियों को लेकर मिठाइयां बांटने वाले और घंटों नगाड़ों की थाप पर थिरकने वाले लगभग 50 क्रिकेट प्रेमी युवा सिद्धू कान्हू पार्क में जमा हुए और धौनी के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका पुतला जलाया।
नाराज प्रशंसकों ने कहा, "धौनी ने ट्वेंटी-20 विश्व कप को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगता है कि धौनी पर ग्लेमर ज्यादा हावी हो गया है। वह क्रिकेट पर कम और दूसरी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। यह हार इसी का नतीजा है।"
इधर, हर्मू स्थित धौनी के निर्माणाधीन घर के आसपास पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस को आशंका है कि नाराज क्रिकेट प्रेमी धौनी के घर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। भारतीय टीम जब 2007 विश्व कप से बाहर हुई थी, तब धौनी के निर्माणाधीन घर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।