ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक आर्थर को इस बात से बहुत तकलीफ हुई थी कि 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ ज्यादा जोश भरे अंदाज में जश्न मनाया था।
आर्थर ने कहा, "पॉल कोलिंगवुड की टीम ने हमारे हाथ से भारत को टूर्नामेंट से 'बाहर' करने का मौका छीन लिया। हमें इस बात से बेहद तकलीफ हुई थी कि भारतीय खिलाड़ियों ने हमें हराने के बाद कुछ अलग अंदाज में जश्न मनाया था। यह बात मुझे और मेरे खिलाड़ियों को दो साल के कचोट रही थी।"
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।