ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक जुलाई में बेकहम की वापसी से गैलेक्सी को काफी फायदा होगा क्योंकि इस टीम ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के मौजूदा सत्र में 11 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है।
पत्र के मुताबिक बेकहम ने कुछ समय पहले 'लास एंजेलिस टाइम्स' को बताया था कि वह संभवत: 11 जुलाई तक लास एंजेलिस लौटेंगे।
यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि वापसी के बाद बेकहम पूरे सत्र के लिए गैलेक्सी को अपनी सेवाएं देंगे या एक बार फिर इटली लौट जाएंगे।
इस बीच, खबर है कि बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने फिलहाल रोम में ही बने रहने का फैसला किया है। ऐसी खबर है कि वह नए सत्र के लिए बेकहम के किसी अन्य क्लब के साथ करार होने तक रोम में ही रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।