रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करने वाले मरे 1938 के बाद इस खिताब पर कब्जा करने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी बने। बनी आस्टन ने 1938 में इससे पहले इस खिताब पर कब्जा किया था।
इस जीत ने ब्रिटेनवासियों की इस उम्मीद को और मजबूत कर दिया है कि मरे इस महीने की 25 तारीख से शुरू हो रहे साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का खिताब जीतने में सफल रहेंगे। ब्रिटेन के फ्रेड पैरी ने 1936 में अपने देश के लिए विंबलडन खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।