पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक पांच ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए थे। कामरान अकमल 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शाहजैब हसन ने 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए थे।
यह मैच जीतकर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन इसके लिए उसे अपने रन रेट को और दुरुस्त करना होगा। ग्रुप-एफ से श्रीलंका की टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर चुकी है। इस ग्रुप में अभी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होनी है।
आयरलैंड की टीम अपने दो सुपर-8 मैच हार चुकी है जबकि पाकिस्तान ने एक मैच जीता है और एक में उसकी हार हुई है। आयरलैंड को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली है जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।