ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा (लीड-2)

By Staff

पाकिस्तान के पहला झटका शाहजैब हुसैन के रूप में लगा। हुसैन 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाने के बाद 38 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे।

पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 9 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए थे। कामरान अकमल 25 गेंदों पर एक छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शाहिद अफरीदी ने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए थे।

यह मैच जीतकर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन इसके लिए उसे अपने रन रेट को और दुरुस्त करना होगा। ग्रुप-एफ से श्रीलंका की टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर चुकी है। इस ग्रुप में अभी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होनी है।

आयरलैंड की टीम अपने दो सुपर-8 मैच हार चुकी है जबकि पाकिस्तान ने एक मैच जीता है और एक में उसकी हार हुई है। आयरलैंड को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली है जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, June 15, 2009, 6:41 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+