टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
इसके अलावा शाहजैब हुसैन ने 23, शाहिद अफरीदी ने 24 और मिस्बाह उल हक ने 20 रनों का योगदान दिया। अब्दुर रज्जाक 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आयरलैंड की टीम अपने दो सुपर-8 मैच हार चुकी है जबकि पाकिस्तान ने एक मैच जीता है और एक में उसकी हार हुई है। आयरलैंड को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली है जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।