ट्वेंटी-20 विश्व कप: धौनी ने कहा, हम माफी चाहते हैं
लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय प्रशंसकों से माफी मांगी है।
ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर सुपर-8 मुकाबले के एक मैच में रविवार को मेजबान इंग्लैंड ने निवर्तमान ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियन भारत को तीन रनों से हरा दिया।
भारत को जीत के लिए 154 रन बनाने का लक्ष्य मिला था लेकिन वह यहां तक पहुंचने में असफल रहा। भारत का कोई भी बल्लेबाज पूरी लय में नहीं दिखा। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया।
मैच हारने के बाद धौनी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जो हुआ हम उसके लिए माफी चाहते हैं लेकिन हम सबने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया था। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी थे जो स्थिति को संभाल सकते थे लेकिन आज हमारे पक्ष कुछ भी नहीं रहा।"
भारतीय कप्तान ने कहा, "भारत एक भावुक देश है। हम प्रशंसकों से कहीं ज्यादा दुखी हैं।"
धौनी ने इस बात को खारिज कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की वजह से भारतीय खिलाड़ी थके हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications