ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान ने आयरलैंड को 39 रनों से हराया

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कामरान अकमल (57) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने नौ विकेट खोकर महज 120 रन ही बना सकी।

इस जीत ने पाकिस्तान के ग्रुप-एफ से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। उसने तीन मैचों से चार अंक जुटा लिए हैं। श्रीलंका की टीम ने दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने दो मैचों से दो अंक जुटाए हैं और अगर वह मंगलवार को खेले जाने वाले इस ग्रुप से आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में सफल रही तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, June 15, 2009, 9:09 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+