मैच रेफरी के तौर पर ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी सेवाएं दे रहे श्रीनाथ ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग की चोट को लेकर मीडिया के समक्ष धौनी के रवैये ने टीम के मनोबल को नुकसान पहुंचाया और उसकी एकता को भंग किया।
श्रीनाथ ने कहा, "मेरी नजर में धौनी और मीडिया के बीच हुई कहासुनी गैरजरूरी थी। मैं यह भी मानता हूं कि धौनी अपनी टीम की असमय विदाई को टाल सकते थे। मेरी नजर में यह टीम खिताब जीतने के काबिल है लेकिन दुख इस बात का है कि इसकी दावेदारी का निराशाजनक अंत हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।