For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा (लीड-5)

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कामरान अकमल (57) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने नौ विकेट खोकर महज 120 रन ही बना सकी। जीत के लिए आवश्यक लक्ष्य से वह 39 रन पीछे रह गई।

इस जीत ने पाकिस्तान के ग्रुप-एफ से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। उसने तीन मैचों से चार अंक जुटा लिए हैं। श्रीलंका की टीम ने दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने दो मैचों से दो अंक जुटाए हैं और अगर वह मंगलवार को खेले जाने वाले इस ग्रुप से आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में सफल रही तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

आयरलैंड की तरफ से डब्ल्यू पोर्टरफिल्ड ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ पी. स्टिर्लिग (17) और के. ओब्रायन (26) ही दहाईं का आंकड़ा पार कर सके।

पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आयरलैंड के चार बल्लेबाजों को चलता किया। पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले उमर गुल ने इस मैच में दो विकेट झटके।

इससे पहले, विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (57) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने आयरलैंड के सामने 160 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

अकमल ने अपनी 57 रनों की पारी के दौरान 51 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। इसके अलावा शाहजैब हुसैन ने 23, शाहिद अफरीदी ने 24 और मिस्बाह उल हक ने 20 रनों का योगदान दिया। अब्दुर रज्जाक 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अकमल के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़ने वाले शाहजैब ने अपनी 19 गेंदों की पारी के दौरान तीन चौके तथा एक छक्का जड़ा जबकि अफरीदी ने मात्र 13 गेंदों पर तीन चौके लगाए। कप्तान यूनुस खान 10 रन बनाकर आउट हुए।

मिस्बाह ने अपनी 14 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे रज्जाक ने नौ गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया। शोएब मलिक भी चार रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+