इंग्लैंड के बल्लेबाज रवि बोपारा 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन और केविन पीटरसन 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। पीटरसन ने आते ही धुआंधार पारी खेलनी शुरू कर दी। ल्यूक राइट छह गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। वे पोलार्ड की गेंद पर विकेटकीपर रामदीन को कैच थमा बैठे।
इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी और हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।