इंग्लैंड के बल्लेबाज रवि बोपारा 45 गेंदों में पांच चौके की मदद से 52 रन और पाल कोलिंगवुड पांच गेंदों में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं और दूसरे ही ओवर में ल्यूक राइट के रूप में उसका पहला विकेट गिर गया। ल्यूक राइट छह गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। वे पोलार्ड की गेंद पर विकेटकीपर रामदीन को कैच थमा बैठे।
केविन पीटरसन ने आते ही धुआंधार पारी खेलनी शुरू की और उन्होंने अपनी टीम की रन गति दुरुस्त की। पीटरसन 19 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर सिमंस की गेंद पर फ्लेचर के हाथों कैच आउट हुए। ओवेस शाह ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद 18 रन बनाए और ब्रावो की गेंद पर फ्लेचर को कैच थमा बैठे।
इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी और हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।