ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक कोलिंगवुड को इस बात का डर सताने लगा है कि आने वाले दिनों में उनके हाथों में ट्वेंटी-20 टीम की कप्तानी सुरक्षित नहीं रहेगी।
पत्र के मुताबिक वेस्टइंडीज के साथ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में मिली हार के बाद मीडिया से मुखातिब कोलिंगवुड इस सवाल का जवाब देते वक्त दो बार रुके थे। इससे प्रतीत होता है कि वह कप्तानी अपने हाथ में बने रहने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।
कोलिंगवुड ने कहा, "मैं कुछ नहीं जानता। मैं तो इतना भी नहीं जानता कि हमारा अगला ट्वेंटी-20 मुकाबला कब होना है। मैंने इस संबंध में कुछ सोचा भी नहीं है।"
इंग्लैंड को इस साल अगस्त के अंत में आस्ट्रेलिया के साथ अपना अगला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना है। अगले ट्वेंटी-20 विश्व कप का आयोजन अगले साल अप्रैल-मई में वेस्टइंडीज में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।