गेल ने वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा, "ईमानदारी से कहूं तो आज कई टीमें हमसे डरती हैं। टूर्नामेंट से हमें फिसड्डी टीमों में गिना जा रहा था लेकिन हमने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। इस लिहाज से हम ही खिताब के दावेदार हैं।"
गेल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार के बाद वह अपने देशवासियों को मुस्कुराने का मौका देना चाहते थे।
गेल ने कहा, "मैं अपने देशवासियों को खुशी देना चाहता था। आज स्टैंड में उन्हें खुशी से उछलते और अपने देश की जीत के लिए नारे लगाते देखकर बहुत अच्छा लगता है। हम क्रिकेट देखने वालों का मनोरंजन करना चाहते हैं लेकिन साथ-साथ हमारा ध्यान खिताब पर भी है। मुझे अपने साथियों के प्रदर्शन पर गर्व है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।