ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने सोमवार को यह खबर दी थी कि मैच रेफरी के तौर पर ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी सेवाएं दे रहे श्रीनाथ ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग की चोट को लेकर मीडिया के समक्ष धौनी के रवैये ने टीम के मनोबल को नुकसान पहुंचाया और उसकी एकता को भंग किया।
श्रीनाथ ने अपने बयान में कहा, "मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मैंने टीवी पर चर्चा के दौरान इस संबंध में कुछ कहा था लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इस संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर का सच्चाई से कुछ लेना देना नहीं है। मैंने धौनी पर किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।