कोच के मुताबिक आईपीएल में लगातार 37 दिनों तक खेलने के कारण उनकी टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे। कोच ने कहा कि कई खिलाड़ी चोटिल थे जबकि ज्यादातर थके हुए लग रहे थे।
कर्स्टन ने कहा, "हमें यह स्वीकार करना होगा कि जह हम यहां आए थे, तब हमारे कई खिलाड़ी बहुत थके हुए लग रहे थे और कुछ चोटिल हालत में भी थे। थकान और चोट की घटनाएं आईपीएल का नतीजा रही हैं। आईपीएल के दौरान हम अपने खिलाड़ियों के साथ संपर्क नहीं साध सके क्योंकि वे अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे।"
दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में खिताबी जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर सकी। ट्वेंटी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी 37 दिनों तक लगातार आईपीएल में खेले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।