ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड को मिला 159 रनों का लक्ष्य

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दो शुरुआती झटकों से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 35 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। वह बेशक इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है लेकिन इस मैच में मिली हार उसके सपनों को नेस्तनाबूद कर देगी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। इस ग्रुप से पाकिस्तानी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, June 16, 2009, 7:26 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+