इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। बारिश के कारण वेस्टइंडीज की पारी समय पर शुरू नहीं हो पाई। बाद में बारिश जब रूकी तो डकवर्थ-लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को नौ ओवर में 80 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर चार गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।