For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका ने शिकंजा कसा, 4 विकेट झटके (लीड-6)

By Staff

न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (10), एरॉन रेडमंड (23), रॉस टेलर (8) और स्कॉट स्टायरिस (2) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बना लिए थे। मार्टिन गुपटिल 33 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैकब ओरम ने चार रन बनाए थे।

इससे पहले, पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (नाबाद 41), तिलकरत्ने दिलशान (48) और कप्तान कुमार संगकारा (35) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 159 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपने दो शुरुआती विकेट 25 रन पर ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद संगकारा और दिलशान ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबार लिया।

इसके बाद कप्तान संगकारा ने जयवर्धने के साथ मिलकर अपनी टीम का कुल योग सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। तीन बल्लेबाजों को सम्मिलित प्रयास के बूते श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

श्रीलंका ने तीन रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाया था। सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या खाता खोले बगैर पेवेलियन लौट गए थे। उन्हें नेथन मैक्लम ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।

कुल योग में अभी 22 रन ही जुड़े थे कि कइल मिल्स ने चमारा सिल्वा (11) को भी चलता कर दिया। मिल्स की गेंद पर जैकब ओरम ने चमारा सिल्वा का कैच लपका। उन्होंने नौ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

श्रीलंका को तीसरा झटका तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा। दिलशान 87 रन के कुल योग पर 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाकर डेनियल विटोरी की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रेंडन मैक्लम के हाथों लपके गए।

संगकारा का विकेट 137 रनों के कुल योग पर गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए। संगकारा और जयवर्धने ने चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। आमतौर पर पारंपरिक क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर जयवर्धने ने अपनी 29 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का जड़ा।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। वह बेशक इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है लेकिन इस मैच में मिली हार उसके सपनों को नेस्तनाबूद कर देगी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। इस ग्रुप से पाकिस्तानी टीम चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के चार-चार अंक हैं लेकिन रन रेट के मामले में पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से आगे है। श्रीलंका को जीत से कम कुछ मंजूर नहीं लेकिन अगर बारिश आती है और मैच रद्द किया जाता है तब एक अंक पाकर उसका अंतिम चार में पहुंचना तय हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+