सानिया और चुआंग को आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और रेना स्ट्ब्स की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया।
भारत के पुरुष टेनिस स्टार महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स कठिन जीत के साथ युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
भूपति और नोल्स ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया के स्टीफेन हस और इंग्लैंड के रॉस हचिंग्स की जोड़ी को 4-6, 7-6 (4), 10-3 से पराजित किया।
अगले दौर में भूपति-नोल्स की भिड़ंत अमेरिका के ट्रॉविस पारेट और स्लोवाकिया के फिलिप पोलास्क की जोड़ी से होगी। दोनों ने रूस के तेमुराज गाबाशिवली और दमित्री तुर्सनोव की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।